ये चमक, ये दमक, फूलवन मा महक |
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ||
इठला के पवन चूमे सैयाँ के चरण |
बगियाँ मा बहार तुम्हई से है ||
तू ही मोरा सजन, मैं हूँ तोहरी |
अब लाज, बलम, राखियो मोरी ||
चाहे इट जौउ, चाहे उट जौउ |
मेरे दिल को प्यार तुम्हई से है ||
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ||
कहे जोगन थाम तोहरी बहियाँ |
तुम जानत हो सब कुछ, सैयाँ ||
तोहरी प्रीत में रूप यह धार लिया |
यह बनाव-शृंगार तुम्हई से है ||
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ||
मैं तो भूल गई कुछ भी कहना |
तोहरी प्रीत में रोवत हैं नैना ||
रग-रग में बसी है प्रीत तोहरी |
अखियाँ में खुमार तुम्हई से है ||
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ||
मेरा दिल ले लो, मेरी जान ले लो |
मेरा तन ले लो, मेरा मन ले लो ||
मेरे इश्क़ को निसबत है तुमसे |
जीवन-शृंगार तुम्हई से है ||
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ||
ये चमक, ये दमक, फूलवन मा महक |
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ||
इठला के पवन चूमे सैयाँ के चरण |
बगियाँ मा बहार तुम्हई से है ||
Bhajan: Ye Chamak Ye Damak 2.0
Singer: Sudhir Vyas
Lyricist: Sudhir Vyas & Mayur Pandey