बोलो राधे राधे, बोलो श्यामा श्यामा ||
मेरो मन लग्यो बरसाने में |
जहाँ विराजे राधा रानी |
मन हट्यो दुनियाँदारी से |
जहाँ मिले खरा पानी ||
मुझे दुनियाँ से नहीं कोई काम |
मैं तो रटूँ राधा-राधा नाम |
दर्शन करूँ सुबह-शाम |
मेरे मन में विराजे श्याम दीवानी |
जहाँ विराजे राधा रानी ||
॥ मेरो मन लग्यो बरसाने में… ॥
मेरे मन में ना लगे कोई रंग |
मैं तो रहूँ संतन के संग |
मेरे मन में बढ़त उमंग |
बरसाना व्रज की राजधानी |
जहाँ विराजे राधा रानी ||
॥ मेरो मन लग्यो बरसाने में… ॥
मुझे दुनियाँ से नहीं लेना-देना |
ये जगत है एक सपना |
यहाँ कोई नहीं अपना |
मेरी अपनी वृषभान दुलारी |
जहाँ विराजे राधा रानी ||
॥ मेरो मन लग्यो बरसाने में… ॥
मेरो मन लग्यो बरसाने में |
जहाँ विराजे राधा रानी |
मन हट्यो दुनियाँदारी से |
जहाँ मिले खरा पानी ||
Bhajan: मेरो मन लाग्यो बरसाने में
Singer & Lyricist: श्री विनोद बाबा जी महाराज