Written by 7:21 am Total Views: 2

Barsane Mein Bangla Dekha | बरसाने में बंगला देखा

Barsane Mein Bangla Dekha

बरसाने में बंगला देखा, बंगला राधे रानी का |
कितना पावन प्रेम बरसता |
कितनी पावन छवि है ठाकुर और ठकुरानी का ||
प्रेम बरसता ठाकुर-ठकुरानी का ||
॥ बरसाने में बंगला… ॥

उड़न खटोला बरसाने के, बैठ बधाई गई हो |
रह-रह के वह छवि निहारे |
नैनन बीच समाई हो ||
धन्य हुआ है जीवन सारा |
क्या रुतबा महारानी का ||
॥ बरसाने में बंगला… ॥

आँखें चार हुई तो टप-टप |
अँसुअन धारा बह निकली |
प्रेम-भाव का उठा हिलोरा |
दूनी किस्मत भी बदली ||
है प्यार ऐसा मुझको मिलता |
आँचल राधे रानी का ||
॥ बरसाने में बंगला… ॥

जनम-जनम लहरी बिछाऊँ |
छाँव किशोरी पाऊँ मैं |
विदा हुई इन पट-कमलों में |
चरणामृत रस पाऊँ मैं ||
तन-मन धरा भाल वहीं |
क्या होगा भाई गुनगानी का ||
बरसाने में बंगला देखा ||

Bhajan : बरसाने में बंगला देखा Barsane Mein Bangla Dekha 
Singer : Happy Lucky Delhi Wale
Lyrics : Uma Lehari

Total Views: 2
Close