Written by 11:58 am Total Views: 3

Shri Ram Ki Gali | श्री राम की गली में तुम जाना….

Shri Ram Ki Gali Bhajan

श्री राम की गली में तुम जाना |
वहाँ नाचते मिलेंगे हनुमाना ||

उनके तन में है राम, उनके मन में है राम |
अपनी आँखों से देखें वो कण-कण में राम |
श्री राम का वो हो गया दीवाना ||
॥ वहाँ नाचते मिलेंगे हनुमाना… ॥

ऐसे रामजी से जोड़ लिया नाता |
जब भी देखो उन्हीं के गुण गाता |
श्री राम के चरण में ठिकाना ||
॥ वहाँ नाचते मिलेंगे हनुमाना… ॥

उनसे कहना “राम-राम” |
वो कहेंगे “राम-राम” |
कुछ भी सुनते नहीं, बस सुनेंगे “राम-राम” |
महामंत्र है, ये भूल नहीं जाना ||
॥ वहाँ नाचते मिलेंगे हनुमाना… ॥

इतनी भक्ति वो “बनवारी” करने लगे |
उसके सीने में राम-सिया रहने लगे |
इस कहानी को जानता ज़माना ||
॥ वहाँ नाचते मिलेंगे हनुमाना… ॥

श्री राम की गली में तुम जाना |
वहाँ नाचते मिलेंगे हनुमाना ||

Bhajan: Shri Ram Ki Gali
Singer: Jaishankar Choudhri 
Lyricist: Jaishankar Choudhri

Total Views: 3
Close